...

खेल अपडेट: नीरज चोपड़ा, महिला क्रिकेट टीम, भारतीय हॉकी टीम और बहुत कुछ

नीरज चोपड़ा

भारत के दिग्गज भाला फेक एथलीट नीरज चोपड़ा शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग के पहले चरण में दुनिया के धुरंधरों को चुनौती पेश करेंगे| नीरज चोपड़ा के साथ एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता भारत के किशोर जेना डायमंड लीग में पदार्पण करेंगे| इसके बाद लीग का दूसरा चरण 19 मई को मोरक्को में होगा जिसमे नीरज चोपड़ा भी भाग लेंगे|

मौजूदा विश्व और एशियाई खेल चैंपियन भारत के भला फेक स्टार नीरज चोपड़ा को पूर्व विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और ओलंपिक तथा विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता चेक गणराज्य के याकूब वालेश से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है| यूरोपीय चैंपियन जर्मनी के जूलियन वेबर भी 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं जो लीग में उतरेंगे| नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है| नीरज चोपड़ा की नज़रें 90 मीटर का आंकड़ा छूने पर है|

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: अमित शाह, प्रियंका गांधी और सीएम योगी में सत्ता संग्राम

नीरज चोपड़ा जी यहाँ गत चैम्पियन भी है जिन्होंने 2023 में वालेश और पीटर्स को हराया था| नीरज चोपड़ा ने यहाँ पिछले साल 88.67 मीटर का भाला फेंका था| ऐसे में नीरज चोपड़ा के सामने किताब बचाने के साथ-साथ 90 मीटर की सीमा तक पहुंचना और विरोधियों को पछाड़ने जैसी मुश्किल चुनौतियों भी होगी| हालांकि नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के तीन अलग-अलग चरण जीते भी जीते हैं और 2022 में चैंपियंस ट्रॉफी हासिल करके भारत का ध्वज फहराया था|

26 साल के भारत के भाला फेक स्टार नीरज चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका और तुर्की में कड़ी मेहनत करी है| यह नीरज चोपड़ा का साल का पहला टूर्नामेंट होगा जिसमें उनके निशाने पर दूसरा डायमंड लीग किताब भी होग| नीरज चोपड़ा के साथ किशोर जीना जी ने भी ऑस्ट्रेलिया में कड़ी ट्रेनिंग की है|

हरमनप्रीत सिंह को भारतीय हॉकी टीम की कमान

हरमनप्रीत सिंह को 22 मई से शुरू हो रहे एफआईएच हॉकी प्रो लीग के यूरोप चरण में भारत की 24 सदस्य टीम की अगवाई करने का मौका मिला है| मिडफील्डर हार्दिक सिंह को उप कप्तान बनाया गया है| एफआईएच हॉकी प्रो लीग का पहला चरण 22 मई से 30 मई तक बेल्जियम के एंडवर्प में होगा जबकि दूसरा चरण लंदन में एक जून से 12 जून तक खेला जाएगा|

भारत प्रो लीग तालिका में अभी 8 मैचों में 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है| नीदरलैंड्स 12 मैचों में 26 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 8 मैचों में 20 अंकों के साथ अंक तालिका में दुसरे स्थान पर हैं|

भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को रौंदा

नीरज चोपड़ा

स्टार बल्लेबाज रिचा घोष की नाबाद 28 रनों की पारी के बाद राधा यादव (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम को पांचवें और अंतिम महिला टी20 क्रिकेट मैच में 21 रनों से पराजित कर दिया| इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश का सफाया करके सीरीज 5-0 से जीत ली| भारत ने रिचा घोष की तीन छक्कों और एक चौके की 17 गेंद की शानदार पारी से पांच विकेट पर 156 रन बनाएं| डी हेमलता और हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 60 रन भी जोड़े| जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 136 रनों तक ही पहुंच सकी|

चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस की चुनौती

चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के गढ़ अहमदाबाद में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा| चेन्नई सुपर किंग्स खराब दौर से गुजर रही गुजरात टाइटंस की चुनौती से पार पाकर प्लेऑफ में अपनी जगह पुख्ता करना चाहेगी| हालांकी चोटों और अंतरराष्ट्रीय खिलाडियों की व्यस्तताओं के कारण प्रमुख खिलाड़ियों की कमी चेन्नई को जरुर खलेगी| दूसरी ओर पिछले पांच माचो में सिर्फ एक जीतने वाली गुजरात टाइटंस के लिए आगे की राह काफी कठिन हो चुकी है|

गुजरात भी दौड़ से अभी तक तो बाहर नहीं हुई है पर उसे बचे तीनों मैचों को काफी बड़े अंतर से जीतना होगा| उसके साथ ही अन्य टीमों के परिणामों पर भी गुजरात टाइटंस की टीम को निर्भर रहना होगा| अगर सब कुछ सही तरीके से होता है तो गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में जाने का सपना पूरा भी हो सकता है|

बजरंग पूनिया हुए निलंबित, कहा कोई जानकारी नहीं

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया की मुश्किलें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं| नाडा के बाद वैश्विक संचालन संस्था यूडब्लूडब्लू ने भी उन्हें निलंबित कर दिया है| हालांकि बजरंग पुनिया का कहना है कि यूडब्लूडब्लू की ओर से निलंबित किए जाने की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है| हालांकि यूडब्लूडब्लू ने अपनी आंतरिक प्रणाली में अपडेट करते हुए स्पष्ट तौर पर जिक्र किया है कि बजरंग पूनिया निलंबित हैं|

बजरंग पूनिया के नवीनतम परिचय के अनुसार, उपरोक्त कारण से 31 दिसंबर 2024 तक वह निलंबित हैं| इसमें कहा गया है कि कथित एडीआरवी यानी डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन के लिए नाडा भारत द्वारा अस्थाई तौर पर बजरंग पुनिया निलंबित हैं|

लेकिन हैरानी भरे फैसले से नाडा के निर्णय की जानकारी होने के बाद भी भारतीय खेल प्राधिकरण ने बजरंग पूनिया की विदेश में ट्रेनिंग के लिए लगभग ₹900000 की राशि स्वीकृत कर दी है| बजरंग पुनिया ने माना है कि भारतीय खेल प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा था| उन्होंने साथ ही कहा कि उनके वकील नाडा को जवाब जरूर देंगे|

बजरंग पूनिया ने आगे कहा कि मैं हैरान हूं कि भारतीय खेल प्राधिकरण ने इसे स्वीकृति दे दी| मैंने असल में अपनी योजनाएं रद्द कर दी है| मैं अब ट्रेनिंग के लिए कहीं भी नहीं जा रहा हूं| मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ को 25 अप्रैल की बैठक में सूचित किया गया है कि बजरंग पुनिया को रूस के दागेस्तान में 28 मई से ट्रेनिंग के उनके प्रस्ताव के लिए उड़ान किराए के अलावा 882000 रूपए स्वीकृत किए गए हैं|

नीरज चोपड़ा

बजरंग पुनिया का शुरुआती प्रस्ताव 24 अप्रैल से 35 दिनों की ट्रेनिंग का था पर रहने के स्थान संबंधी नियम में विफलता के कारण यात्रा तारीखों को देखते हुए उन्होंने यात्रा को टालने का फैसला किया| इस प्रस्ताव मेंउनके स्ट्रैंथ एवं अनुकूलन कोच काजी कीरोन मुस्तफा हसन और बजरंग पुनिया को ट्रेनिंग करने वाले जोड़ीदार जितेंद्र की यात्रा भी शामिल थी|

और पढ़ें: आईपीएल 2024: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस लाइव मैच

Leave a comment

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.