...

लोकसभा चुनाव 2024: अमित शाह, प्रियंका गांधी और सीएम योगी में सत्ता संग्राम

प्रियंका गांधी

भ्रष्टाचार करोगे तो जेल जाने से कोई नहीं रोक पायेगा; अमित शाह का प्रहार

गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि राहुल बाबा कहते हैं की धारा 370 वापस ले लेंगे, ट्रिपल तलाक बिल वापस करेंगे| अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव ने 2021 में सरदार पटेल की प्रतिमा के उद्घाटन के समय पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को महान नेता बताया था| वोट बैंक के लिए जो जिन्ना को महान बताता है उसे वोट देना चाहिए क्या? अखिलेश इतिहास ढंग से पढ़ ले| भारत माता के दो टुकड़े करवाने वाला जिन्ना ही था|

कन्नौज, हरदोई और लखीमपुर खीरी में उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के समय में साढ़े 12 लाख करोड रुपए के घपले-घोटाले हुए हैं| झारखंड में कांग्रेस सांसद के घर से साढे तीन सौ करोड़ रुपये, ममता बनर्जी के मंत्री के घर से 50 करोड़ रूपए कैश पकड़ा जाता है और फिर वह ईडी और सीबीआई को भला-बुरा कहते हैं| मैं राहुल गांधी और अखिलेश यादव से यही कहना चाहूंगा कि भ्रष्टाचार करोगे तो पकड़े भी जाओगे और जेल भी जाओगे| कोई रोक नहीं सकता है| उन्होंने आगे कहा कि 23 साल तक सीएम और आज तक पीएम रहने के बावजूद 25 पैसे का भी आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नहीं है|

ये भी पढ़ें: देश-विदेश की ब्रेकिंग न्यूज़

अमित शाह ने आगे कहा कि वोट बैंक के डर से श्री राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नहीं गए थे| उन्होंने कहा कि एक और इंडी गठबंधन है जिसके राज में रोज बम धमाके होते थे| पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे और बम धमाके करते थे| दूसरी तरफ मोदी जी हैं जिन्होंने पुलवामा में हमला हुआ तो पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकियों का सफाया कर दिया|

उत्तर प्रदेश ने पिछली बार भाजपा को 64 सीटें दी थी पर अब की बार 80 में से 80 सीटें भाजपा को मिल रहीं हैं| आगे उन्होंने कहा कि मोदी ने गरीबों का कल्याण, युवाओं का सम्मान, किसानों को सही स्थान, नारी शक्ति का गुणगान करने का काम किया है| एक तरफ विपक्षी बेटे-बेटी, पति-पत्नी, भतीजे को सीएम और पीएम बनना चाहते हैं तो दूसरी तरफ मोदी जी किसानों, युवाओं और गरीबों व कल्याण करना चाहते है|

अमित शाह ने कहा कि हरदोई अटल जी की कर्मभूमि रही है| सन 1962 में हरदोई ने दीपक जलाकर जनसंघ को आगे बढ़ने का काम किया था| वह निमंत्रण दे रहे हैं कि 6 जून को मिश्रिख वालों 400 लड्डू लेकर दिल्ली जरूर आइएगा| 409 नए सांसदों को लड्डू खिलाना है| उन्होंने वंदे मातरम व भारत माता की जय के उद्घोष के साथ भाषण का समापन किया|

प्रियंका गांधी

कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप; सीएम योगी का पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ों और भारत की सनातन आस्था के प्रति अन्याय पत्र है| यह मुस्लिम लीग के नए वर्जन के जैसा है| अगर देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का प्रतिनिधित्व करता हो तो इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ और नहीं हो सकता है|

बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए निकलने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत की| कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा भाजपा पर नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जाने के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया| उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति जानता है कि बांटो और राज करो की नीति कांग्रेस को विरासत में मिली है|

अंग्रेजों की कुटिल चाल को 1947 में कांग्रेस ने सफल होने दिया और देश का बंटवारा कर दिया| उन्होंने कहा कि अब कांग्रेसी जनता की आंखों में धूल झोंक सत्ता नहीं हथिया पाएंगे क्योंकि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट है| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद राजनीतिक स्वार्थ के कारण जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर देश में वर्ग संघर्ष को कांग्रेस ने बढ़ावा दिया है|

जनता के सवालों पर मौन साध लेते हैं प्रधानमंत्री मोदी; प्रियंका गांधी का तंज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को भाजपा पर गुमराह करने का आरोप लगाया है| कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के प्रचार के लिए दो दिनों से रायबरेली में प्रवास कर रही प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला| प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी जनता के सवालों पर मौन साध लेते हैं| जनता को 5 किलो राशन दे दो, लेकिन रोजगार नहीं देना है| सैम पित्रोदा के बयान पर प्रियंका गांधी ने कहा की अमेरिका में किसी ने उल्टा-सीधा बयान दे दिया तो उसको कहा जा रहा है कि यह कांग्रेस की नीति है|

प्रियंका गांधी

रायबरेली के बछरावां विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क एवं नुक्कड़ सभाओं में प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरी बीजेपी मशीनरी राहुल गांधी के खिलाफ लगी है| उनकी संसद सदस्यता और घर को छीना गया है| तमाम अवरोधों के बाद भी राहुल गांधी ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखी है| प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने आम जनता को गुमराह किया है| उनको लगता है कि 5 किलो अनाज देकर वे आपको आत्मनिर्भर बना देंगे, जबकि वह आपके सम्मान को छीनकर आपको सरकार के ऊपर निर्भर रहना सिखा रहे हैं|

प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार अंबानी-अडानी को सारी संपत्ति दे रही है| एयरपोर्ट, पोर्ट, कोयला खदान आदि सब उनको दिया जा रहा है| प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ही सिर्फ अडानी-अंबानी को लेकर बोलती है|

और पढ़ें: ओवैसी ब्रदर्स को नवनीत राणा की ’15 सेकंड’ वाली धमकी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: माफियाओं को अब मिट्टी भी नसीब नहीं होगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में दुर्दांत माफिया और अपराधियों की कैसी दुर्गति हो रही है आप देख सकते हैं| जिनकी गर्मी हम शांत कर चुके हैं, उन्हें फिर से गर्म मत होने दीजिए| मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि निर्दोषों को छेड़ने वालों को मिट्टी भी नसीब नहीं होगी| साथ ही मुक्यमंत्री ने व्यक्तिगत मतभेद भुलाने की भी अपील की|

मुख्यमंत्री बुधवार को मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के ठाकुर चौबीसी की रार्धना गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में ऐसा दुर्दांत माफिया भी था कि जब वह निकलता था तो मुख्यमंत्री और न्यायाधीश का काफिला रुक जाता था| पहले उसका काफिला निकलता था| हम उसे कोर्ट तक ले गए| योगी आदित्यनाथ ने अपील की कि मतदान के दिन लोगों को केवल मेरा और मोदी जी का प्रतिनिधि बनकर बूथ पर जाना है|

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षत्रिय समाज के योगदान को सराहा

क्षत्रिय समाज को महाराणा प्रताप के जीवन की याद दिलाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने घास की रोटियां खाना स्वीकार कर लिया लेकिन विदेशी ताकतों के आगे झुकना स्वीकार नहीं किया| मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि जब महाराणा प्रताप की बात होती है तो भारत के स्वाभिमान की बात होती है| मुख्यमंत्री ने अपील की कि जिन लोगों ने इस क्षेत्र में बहन बेटियों की इज्जत नीलाम करने का काम किया था उन्हें पेरपाने का मौका नहीं देना है| यह लोग दुम दबा कर आएंगे और जीतने के बाद गिरेबान में हाथ डालेंगे|

मतभेद भुलाकर राष्ट्र के लिए सोचें

क्षत्रिय समाज की कथित नाराजगी पर उन्होंने कहा कि हमें व्यक्तिगत मतभेद को किनारे कर राष्ट्र धर्म और राष्ट्र के लिए ही सोचना चाहिए| जो लोग गुमराह कर रहे हैं, उनके चक्कर में ना आए| जाति के सौदागर उपयोग करेंगे और सौदा करके गायब हो जाएंगे| उन्होंने कहा कि संजीव बालियान पिछली बार जितने वोटों से जीते थे, इस बार उससे दोगुनी वोटो से उन्हें जिताने की जिम्मेदारी है| जनसभा को सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने भी संबोधित किया|

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुजफ्फरनगर दंगे की भी याद दिलाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर दंगे की याद दिलाते हुए कहा कि यह वही लोग हैं जिन्होंने संगीत सोम और संजीव बालियान को जेल में डालकर क्षेत्र को दंगे की आग में झोंक दिया था| योगी आदित्यनाथ ने अपील की कि जिन लोगों ने नौजवानों के जीवन को बर्बाद करने का काम किया था उन्हें माफ करने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है|

वोट के लिए अयोध्या जाना नहीं छोड़ सकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कठुआ में कहा कि जिन्हें नाराज होना है, वे हो जाए| मै वोटबैंक के लिए अयोध्या जाना नहीं छोड़ सकता| पहले लोग खुद को हिंदू बोलने में भी संकोच करते थे, पर आज खुद को गर्व से हिंदू कहते हैं| पहले अयोध्या का नाम लेने में लोग डरते थे| वर्ष 2017 में जब मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना तो अयोध्या गया| आश्चर्यचकित होकर लोगों ने मुझसे कहा की आप यह क्या कर रहे हैं, कुछ लोग नाराज हो जाएंगे|

मैंने कहा कि हो जाएंगे तो होने दो| मैं जन आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता| वोट बैंक के लिए यह नहीं हो सकता कि मैं अयोध्या ना जाऊं| अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारी करो| अच्छी सरकार बनती है तो 500 वर्षों का कठिन इंतजार भी समाप्त हो जाता है| योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के कार्यों का जिक्र किया तो उन्होंने विपक्षी पार्टियों को खूब खरि-खोटी सुनाई| सीएम योगी आदित्यनाथ ने जम्मू वासियों को वासंतिक नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं|

एक्सीडेंटल हिंदुओं ने श्रीराम और श्री कृष्णा पर भी सवाल खड़े किए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर का निर्माण करना की नहीं चाहती थी| कांग्रेस ने कहा था कि श्री राम और श्री कृष्णा हुए ही नहीं| एक्सीडेंटल हिंदुओं ने भी प्रभु राम और प्रभु कृष्णा पर सवाल खड़े कर दिए थे, लेकिन आज अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है| आप आइये,अयोध्या में लगेगा कि साक्षात त्रेतायुग के दर्शन हो रहे हैं| काशी में बाबा काशी विश्वनाथ का धाम भी बन गया है|

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गलत नेतृत्व चुना तो पाकिस्तान से भी बुरा होगा हाल

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत काम हुआ है| रेलवे, आईआईटी, आईआईएम और एक्सप्रेसवे बन रहे हैं| प्रदेश का पहला खेल विवी इसी लोकसभा क्षेत्र में बन रहा है| भारत आज 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है तो दूसरी ओर पाकिस्तान दुनिया में कटोरा लेकर भीख मांग रहा है| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि गलत नेतृत्व चुना तो हालत पाकिस्तान से भी बदतर होंगें|

और पढ़ें: जम्मू में जमकर गरजे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, भाषण ऐसा कि पक्ष-विपक्ष सब हैरान!

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.