...

राजस्थान में पीएम मोदी: कांग्रेस देश की संपत्ति को घुसपैठियों में बांट देगी

राजस्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा और जालौर में चुनावी जनसभाएं की| इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस का घोषणापत्र कह रहा है कि यदि उनकी सरकार बनी तो हर एक की संपत्ति का सर्वे किया जाएगा| हमारी माताओं-बहनों के पास सोना कितना है उसकी जांच की जाएगी| वे कहते हैं कि हिसाब लगाने के बाद सारी संपत्ति समान रूप से लोगों में बांट दी जाएगी| ये अर्बन नक्सलियों की सोच, माताओं-बहनों का मंगलसूत्र भी बेचने नहीं देगी|

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में जानसभा के दौरान कहा कि स्वार्थ और अवसरवादिता में घिरी कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है की पहली बार ऐसा होगा कि कांग्रेस का शाही परिवार कांग्रेस को ही वोट नहीं देगा| दिल्ली में जहाँ उनका शाही परिवार रहता है, वहाँ पार्टी चुनावी ही नहीं लड़ रही है|

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महोत्सव शुरू

आगे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब भारत 2014 से पहले के हालात नहीं चाहता| आज ऐसी स्थिर और मजबूत सरकार जरूरी है, जो सरहदों की रक्षा कर सके| जालौर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले दौर के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर सबक सिखाया है|

देश को और राजस्थान को नई बुलंदियों पर पहुंचने का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी हमें राजस्थान के विकास को, देश के विकास को नई बुलंदियों तक पहुंचाना है| यह संकल्प लेकर मैं चल पढ़ा हूं| भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनना है| हमें विकसित भारत और विकसित राजस्थान बनाना है| उन्होंने कहा कि वे राजस्थान और भारत के विकास की राह में आने वाली हर अड़चन को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं|

राजस्थान

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस और नक्सलियों में मिलीभगत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को छत्तीसगढ़ में तीन लोकसभा सीटों पर प्रचार अभियान की कमान संभाली| उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जमकर तंज कसा| उन्होंने कहा कि बघेल सरकार ने 18 लाख गरीबों के मकान बनने रोक दिए थे जो अब उन्हें बनकर मिलेंगे| कांग्रेस न सुरक्षा दे सकती है और न ही सुशासन| कांग्रेस ने बच्चों के हाथ में तमंचे पकड़ा दिए और उन्हें लड़ने के लिए मजबूर कर दिया|

मुख्यमंत्री योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नक्सलवाद से मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है| इस दौरान छत्तीसगढ़ की जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया| ‘बुलडोजर बाबा की जय हो’ और ‘योगी-योगी’ के नारों से छत्तीसगढ़ की रैली गूँज उठी| योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ को प्रभु श्री रामचंद्र जी महाराज का ननिहाल बताते हुए उत्तर प्रदेश के साथ आध्यात्मिक संबंधों की चर्चा की तो वहीं कांग्रेस पर भी मुख्यमंत्री योगी ने जमकर हमले बोले|

कांग्रेस ने अपने राज में लव जिहाद की छूट दी थी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडे, कोरबा में सरोज पांडे और बिलासपुर में पार्टी के उम्मीदवार तोखन साहू के पक्ष में भारी मतदान की अपील की| मुख्यमंत्री योगी के निशाने पर कांग्रेस के घोटाले और नक्सलवाद रहे| योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस घोटाले, आतंकवाद, नक्सलवाद का दूसरा नाम है| जिस आयु में युवाओं के हाथों में पुस्तक, टैबलेट होना चाहिए, दुनिया को आगे बढ़ाने का जज्बा होना चाहिए, कांग्रेस ने उस आयु के बच्चों के हाथों में तमंचे पकड़ा दिए| उन्हें भारत के खिलाफ ही लड़ने के लिए नक्सलवाद, आतंकवाद के नाम पर उकसाया|

राजस्थान

कांग्रेस शासन के समय यहाँ लव जिहाद की घटनाओं को छूट दे दी गई थी| सामान्य नागरिक भुनेश्वर साहू के साथ हुई घटना को अभी तक कोई भूला नहीं है| छत्तीसगढ़ की जनता का अभिवादन करता हूं की उनके पिता ईश्वर साहू को विधायक बनाकर भुवनेश्वर जी की स्मृतियों को जीवंत बनाने का कार्य किया है| भुवनेश्वर जी ने लव जिहाद और कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति का विरोध करते हुए अपना बलिदान दे दिया था| मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर पहले से ही शराब, कोयला, महादेव ऐप के घोटालों का आरोप है, फिर भी वह व्यक्ति ठसक के साथ चुनाव लड़ने का दुस्साहस कर रहा है|

और पढ़ें: कांग्रेस आई तो आपके दो में से एक मकान छीन लेगी

नरेंद्र मोदी 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए जनता की पहली पसंद

नरेंद्र मोदी

देश की जनता के लिए नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में पहली पसंद है| एक सर्वेक्षण में शामिल करीब आधे लोग प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी का नाम सुझाते हैं| सबसे अहम बात यह है कि लोगों को प्रधानमंत्री पद के लिए किसी नेता के नाम का विकल्प नहीं दिया गया था| सभी ने अपने मन से सबसे पहले मोदी जी का नाम सुझाया है|

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दूसरे नंबर के राजनेता हैं, जिनका नाम लोगों ने इस पद के लिए सुझाया| 10 में से 3 लोगों के अनुसार प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी दूसरे नंबर के मजबूत दावेदार हैं| अन्य तीन नाम जो सबसे ज्यादा लिए गए, उसमे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव का नाम शामिल है|

यह भी पढ़ें: इजराइल-ईरान युद्ध: 300 बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागने के बावजूद ईरान को मिली असफलता

मोदी की गारंटी के लिए मतदान

आम चुनावो को लेकर चल रहे चुनाव प्रचार में यह स्पष्ट हो चुका है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी का केंद्र है| चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने मतदाताओं से बातचीत में यह स्पष्ट कर दिया है कि, भाजपा को वोट देंने वाले मतदाता इस बार मोदी की गारंटी के लिए मतदान करेंगे| यह हैरानी की बात नहीं होगी की चुनाव में एनडीए उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगे| वे मतदाताओं से पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व करें| प्रधानमंत्री मोदी अपने कई भाषणों में स्पष्ट कर चुके हैं कि वह फिर से सत्ता में आ रहे हैं|

भाजपा और कांग्रेस की गारंटी में लोगों की रुचि लगभग बराबर

आम सर्वेक्षण के अनुसार, मोदी की गारंटी और राहुल गारंटी को लेकर मतदाताओं में बहुत ज्यादा उत्साह नहीं है| बहुत कम मतदाता है, जो दलों की गारंटी को लेकर उत्साहित है| एक सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से 23% मोदी की गारंटी, जबकि 17% को राहुल की गारंटी में विश्वास है| आकड़ों के अनुसार मोदी और राहुल गारंटी में लोगों को दिलचस्पी को लेकर कोई खास अंतर नहीं है| कांग्रेस की तुलना में भाजपा की गारंटी को पसंद करने वाले सिर्फ 7% अधिक है| स्पष्ट है कि मौके को देखकर वोट करने वाले मतदाता दोनों दलों और उनकी गारंटी के बीच ज्यादा अंतर नहीं कर पा रहे हैं|

चुनावी वादों की जगह ‘गारंटी’

चुनाव में वादे पुरानी परंपरा है| इस बार के आम चुनाव में वादे की जगह गारंटी ने ले ली है| चुनावी मैदान में गारंटी शब्द आने के साथ ही प्रतिस्पर्धा और रोचक हो गई है| पार्टियां अलग-अलग गारंटी पेश कर रही हैं| इसी बीच मतदाताओं के सामने अलग-अलग दलों की गारंटी और वादों पर विश्वास की चुनौती हैं| बीजेपी ‘मोदी सरकार की गारंटी’ के जरिए चुनावी अभियान चला रही है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार आश्वस्त कर रहे हैं कि जनता उनकी गारंटी का सम्मान करेगी| विपक्षी दल कांग्रेस गारंटी के जरिए मतदाताओं को साधने की तैयारी कर रहे है|

नरेंद्र मोदी

हर वर्ग के दिल में नरेंद्र मोदी के लिए जगह

चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए क्षेत्र वार अलग-अलग राय है| ग्रामीण इलाकों में गरीबों से ज्यादा आर्थिक रूप से संपन्न लोग उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में ज्यादा चाहते हैं| दलितों और आदिवासियों की तुलना में उच्च जाति और अन्य पिछड़े वर्ग उन्हें प्रधानमंत्री पद पर लगातार तीसरी बार विराजमान करने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं| मुस्लिम वर्ग के 14% लोग इस पद के मोदी जी का नाम बेहतर मानते हैं, वहीं अन्य अल्पसंख्यक जातियों में ऐसी सोच रखने वाले करीब 28% है| आंकड़े बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बार भी जनता का साथ मिलने की उम्मीद ज्यादा है|

मोदी का नेतृत्व पार्टी के लिए ट्रम्प कार्ड

इस बार के आम चुनाव में लीडरशिप फैक्टर भाजपा के लिए ट्रंप कार्ड जैसा है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के सहारे पार्टी लोगों के मन में अर्थव्यवस्था को लेकर जो नकारात्मक भाव है, उसे दूर कर लेगी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनता से लगाव और बेहतर भविष्य दिखाने में उनकी निपुणता पार्टी और नरेंद्र मोदी के लिए सकारात्मक संकेत हैं| चुनाव प्रचार में उनकी एक झलक के लिए उनके चाहने वालों की उमड़ती भीड़ इसी का संकेत हैं|

गांवों में मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा

शहरों और कस्बों की तुलना में गांव में रहने वाले लोगों को मोदी की गारंटी में ज्यादा विश्वास है| गांवों में दोनों नेताओं की गारंटी को पसंद करने वालों के बीच का अंतर 9% है| कस्बों में रहने वाले लोगों का मोदी और राहुल गारंटी में बराबर विश्वास है| मोदी और राहुल गारंटी पर अमीर लोगों के मतों के बीच का अंतर करीब 18% है| आंकड़े बताते हैं कि पढ़े-लिखे लोगों की तुलना में कम पढ़े-लिखे मतदाताओं में मोदी की गारंटी ज्यादा लोकप्रिय है| वहीं राहुल गारंटी उन लोगों के बीच ज्यादा चर्चित है, जो ज्यादा पढ़े लिखे हैं|

मोदी सरकार ने काफी काम किया

नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की लोकप्रियता को लेकर सवाल पूछा गया तो करीब एक चौथाई, यानी 23% ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का नाम लेते हुए कहा कि मोदी सरकार ने काम किया है| वहीं 10% में सिर्फ 1, करीब 9% ने यह भी माना की सरकार ने रोजगार बढ़ाने की कोशिश की है| इसी तरह में से 1, करीब 8% लोगों की राय है कि सरकार ने गरीबी कम करने के लिए कई जरूरी कदम उठाए हैं|

नरेंद्र मोदी

मोदी सरकार हर क्षेत्र में दिखा रही है तेजी

एक सर्वेक्षण में 10 में से 1, करीब 11% लोगों ने माना है कि केंद्र सरकार ने मूलभूत ढांचे, विकास के क्षेत्र और अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए बड़े स्तर पर काम किया है| इसी तरह 10 में से 1, करीब 8% लोगों की राय है कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि बेहतर करने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है| इसी का नतीजा है कि भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है|

और पढ़ें: 2047 तक क्या बड़ा करने वाले है पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस पर गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े भाजपाई नेता

प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला| उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से दशकों तक गरीबों की जरूरत को कांग्रेस ने नजरअंदाज किया और कभी उनका दर्द नहीं समझा| कांग्रेस सरकार के दौर में भ्रष्टाचार देश की पहचान बन गया था, लेकिन हमारे भारत के लोगों ने कांग्रेस के लूट के लाइसेंस को ही खत्म कर दिया|

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में विजय संकल्प शंखनाद रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप दिखती है| प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा नुकसान गरीब लोगों का होता है| 2014 से पहले लाखों करोड़ों रुपए के घोटाले होते थे|

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के घोषणा पत्र में पांच न्याय – 25 गारंटी की उम्मीद

वह कौन सा पंजा था जो लोगों के पचासी पैसे मार लेता था? – प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से जब ₹1 भेजा जाता था तो सिर्फ 15 पैसा ही गांव के लोगों तक पहुंचता था| उन्होंने आगे कहा कि यह मैं नहीं कह रहा हूं, यह खुद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था| आगे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह कौन सा पंजा था जो 85 पैसे लोगों के मार लेता था| मोदी ने कांग्रेस की लूट की व्यवस्था को बंद किया| भाजपा सरकार ने 10 साल में 34 लाख करोड रुपए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे हैं| ₹1 भेजा गया और पूरे 100 पैसे गरीबों के खातों में जमा हो गए|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के लाठी मारने वाले बयान पर कहा कि जब कांग्रेस की दुकान बंद हो गई, लूटने का लाइसेंस चला गया तो मोदी को गाली देने लगे| प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मेरे देशवासी, मेरी माताएं-बहने आज मोदी का रक्षा कवच बन गई है| प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को जिन्होंने धोखा दिया उनकी तेजी से जांच चल रही है, इसीलिए अब नाराज होकर वे लाठी से मोदी का सिर्फ फोड़ने की धमकी दे रहे हैं|

स्थिरता बनाम अस्थिरता की लड़ाई – प्रधानमंत्री मोदी

बीते सोमवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर की एक अन्य रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव को स्थिरता बनाम अस्थिरता की लड़ाई बताया| उन्होंने कहा कि एक तरफ उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार देशहित में कड़े फैसला ले रही है, तो वहीं विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का लक्ष्य सत्ता पाओ और मलाई खाओ का है|

प्रधानमंत्री

श्री राम मंदिर बनने से इंडी गठबंधन हो गया है नाराजप्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि रामनवमी अब बहुत दूर नहीं है उन्होंने कहा कि इस बार अयोध्या में हमारे राम लाल टेंट में नहीं बल्कि भव्य मंदिर में | उन्होंने कहा की इस बार अयोध्या में हमारे रामलला टेंट में नहीं बल्कि अपने भव्य मंदिर में विराजमान है और अपने भक्तों को दर्शन देंगे|

यह सपना 500 साल की कड़ी तपस्या के बाद पूरा हुआ है| इसकी सबसे अधिक खुशी प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के लोगों को होना स्वाभाविक है| प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया की कांग्रेस और इंडी गठबंधन श्री राम मंदिर बनने से बहुत नाराज है और कांग्रेस के शाही परिवार ने तो श्री राम मंदिर के भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ही ठुकरा दिया था|

यूपी में दंगाइयों की खैर नहीं! – मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को महाराष्ट्र में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया| इस दौरान उन्होंने वर्धा और भंडारा में विशाल जनसभा को संबोधित किया| मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब दंगा नहीं होता है क्योंकि दंगा करने वालों को पता है कि यूपी में उल्टा लटका दिए जाएंगे| आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का परिणाम है कि अब मुंबई हमलों के आतंकी पाकिस्तान में भी सुरक्षित नहीं है|

उन्होंने आगे कहा कि यह पहला चुनाव है जिसके परिणाम को लेकर पूरे देश में एकमत है| जनता भी जानती है कि आएंगे तो मोदी जी ही| उन्होंने कहा कि श्री छत्रपति शिवाजी महाराज और श्री बाला साहेब ठाकरे के सपनों को केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पूरा कर रही है| योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को पहचान, सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि दी है और साथ-साथ में गरीब कल्याण के अनेक कार्यक्रम भी किए हैं|

प्रधानमंत्री

इंडी गठबन्धन के आधे नेता बेल पर, तो आधे नेता जेल में! – जेपी नड्डा

धामपुर में सोमवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के आधे नेता बल पर हैं तो आधे नेता जेल में है, यह सब क्या देश का विकास करेंगे| उन्होंने आगे कहा कि घमंडिया गठबंधन के सभी दल भी भ्रष्टाचारी हैं और सभी पार्टियां परिवार की हैं, उन सब में परिवारवाद बसा हुआ है जिससे उन्हें आम जनता से कोई मतलब नहीं है| जेपी नड्डा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की 1929 मेंजिन्ना द्वारा ले गए मुस्लिम लीग के प्रस्ताव से तुलना की|

और पढ़ें: कांग्रेस के मन में जहर, राम नाम से नफरत करते हैं I.N.D.I.A वाले

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.