...

राजस्थान में पीएम मोदी: कांग्रेस देश की संपत्ति को घुसपैठियों में बांट देगी

राजस्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा और जालौर में चुनावी जनसभाएं की| इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस का घोषणापत्र कह रहा है कि यदि उनकी सरकार बनी तो हर एक की संपत्ति का सर्वे किया जाएगा| हमारी माताओं-बहनों के पास सोना कितना है उसकी जांच की जाएगी| वे कहते हैं कि हिसाब लगाने के बाद सारी संपत्ति समान रूप से लोगों में बांट दी जाएगी| ये अर्बन नक्सलियों की सोच, माताओं-बहनों का मंगलसूत्र भी बेचने नहीं देगी|

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में जानसभा के दौरान कहा कि स्वार्थ और अवसरवादिता में घिरी कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है की पहली बार ऐसा होगा कि कांग्रेस का शाही परिवार कांग्रेस को ही वोट नहीं देगा| दिल्ली में जहाँ उनका शाही परिवार रहता है, वहाँ पार्टी चुनावी ही नहीं लड़ रही है|

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महोत्सव शुरू

आगे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब भारत 2014 से पहले के हालात नहीं चाहता| आज ऐसी स्थिर और मजबूत सरकार जरूरी है, जो सरहदों की रक्षा कर सके| जालौर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले दौर के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर सबक सिखाया है|

देश को और राजस्थान को नई बुलंदियों पर पहुंचने का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी हमें राजस्थान के विकास को, देश के विकास को नई बुलंदियों तक पहुंचाना है| यह संकल्प लेकर मैं चल पढ़ा हूं| भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनना है| हमें विकसित भारत और विकसित राजस्थान बनाना है| उन्होंने कहा कि वे राजस्थान और भारत के विकास की राह में आने वाली हर अड़चन को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं|

राजस्थान

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस और नक्सलियों में मिलीभगत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को छत्तीसगढ़ में तीन लोकसभा सीटों पर प्रचार अभियान की कमान संभाली| उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जमकर तंज कसा| उन्होंने कहा कि बघेल सरकार ने 18 लाख गरीबों के मकान बनने रोक दिए थे जो अब उन्हें बनकर मिलेंगे| कांग्रेस न सुरक्षा दे सकती है और न ही सुशासन| कांग्रेस ने बच्चों के हाथ में तमंचे पकड़ा दिए और उन्हें लड़ने के लिए मजबूर कर दिया|

मुख्यमंत्री योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नक्सलवाद से मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है| इस दौरान छत्तीसगढ़ की जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया| ‘बुलडोजर बाबा की जय हो’ और ‘योगी-योगी’ के नारों से छत्तीसगढ़ की रैली गूँज उठी| योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ को प्रभु श्री रामचंद्र जी महाराज का ननिहाल बताते हुए उत्तर प्रदेश के साथ आध्यात्मिक संबंधों की चर्चा की तो वहीं कांग्रेस पर भी मुख्यमंत्री योगी ने जमकर हमले बोले|

कांग्रेस ने अपने राज में लव जिहाद की छूट दी थी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडे, कोरबा में सरोज पांडे और बिलासपुर में पार्टी के उम्मीदवार तोखन साहू के पक्ष में भारी मतदान की अपील की| मुख्यमंत्री योगी के निशाने पर कांग्रेस के घोटाले और नक्सलवाद रहे| योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस घोटाले, आतंकवाद, नक्सलवाद का दूसरा नाम है| जिस आयु में युवाओं के हाथों में पुस्तक, टैबलेट होना चाहिए, दुनिया को आगे बढ़ाने का जज्बा होना चाहिए, कांग्रेस ने उस आयु के बच्चों के हाथों में तमंचे पकड़ा दिए| उन्हें भारत के खिलाफ ही लड़ने के लिए नक्सलवाद, आतंकवाद के नाम पर उकसाया|

राजस्थान

कांग्रेस शासन के समय यहाँ लव जिहाद की घटनाओं को छूट दे दी गई थी| सामान्य नागरिक भुनेश्वर साहू के साथ हुई घटना को अभी तक कोई भूला नहीं है| छत्तीसगढ़ की जनता का अभिवादन करता हूं की उनके पिता ईश्वर साहू को विधायक बनाकर भुवनेश्वर जी की स्मृतियों को जीवंत बनाने का कार्य किया है| भुवनेश्वर जी ने लव जिहाद और कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति का विरोध करते हुए अपना बलिदान दे दिया था| मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर पहले से ही शराब, कोयला, महादेव ऐप के घोटालों का आरोप है, फिर भी वह व्यक्ति ठसक के साथ चुनाव लड़ने का दुस्साहस कर रहा है|

और पढ़ें: कांग्रेस आई तो आपके दो में से एक मकान छीन लेगी

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.