...

राजस्थान में पीएम मोदी: कांग्रेस देश की संपत्ति को घुसपैठियों में बांट देगी

राजस्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा और जालौर में चुनावी जनसभाएं की| इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस का घोषणापत्र कह रहा है कि यदि उनकी सरकार बनी तो हर एक की संपत्ति का सर्वे किया जाएगा| हमारी माताओं-बहनों के पास सोना कितना है उसकी जांच की जाएगी| वे कहते हैं कि हिसाब लगाने के बाद सारी संपत्ति समान रूप से लोगों में बांट दी जाएगी| ये अर्बन नक्सलियों की सोच, माताओं-बहनों का मंगलसूत्र भी बेचने नहीं देगी|

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में जानसभा के दौरान कहा कि स्वार्थ और अवसरवादिता में घिरी कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है की पहली बार ऐसा होगा कि कांग्रेस का शाही परिवार कांग्रेस को ही वोट नहीं देगा| दिल्ली में जहाँ उनका शाही परिवार रहता है, वहाँ पार्टी चुनावी ही नहीं लड़ रही है|

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महोत्सव शुरू

आगे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब भारत 2014 से पहले के हालात नहीं चाहता| आज ऐसी स्थिर और मजबूत सरकार जरूरी है, जो सरहदों की रक्षा कर सके| जालौर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले दौर के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर सबक सिखाया है|

देश को और राजस्थान को नई बुलंदियों पर पहुंचने का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी हमें राजस्थान के विकास को, देश के विकास को नई बुलंदियों तक पहुंचाना है| यह संकल्प लेकर मैं चल पढ़ा हूं| भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनना है| हमें विकसित भारत और विकसित राजस्थान बनाना है| उन्होंने कहा कि वे राजस्थान और भारत के विकास की राह में आने वाली हर अड़चन को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं|

राजस्थान

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस और नक्सलियों में मिलीभगत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को छत्तीसगढ़ में तीन लोकसभा सीटों पर प्रचार अभियान की कमान संभाली| उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जमकर तंज कसा| उन्होंने कहा कि बघेल सरकार ने 18 लाख गरीबों के मकान बनने रोक दिए थे जो अब उन्हें बनकर मिलेंगे| कांग्रेस न सुरक्षा दे सकती है और न ही सुशासन| कांग्रेस ने बच्चों के हाथ में तमंचे पकड़ा दिए और उन्हें लड़ने के लिए मजबूर कर दिया|

मुख्यमंत्री योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नक्सलवाद से मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है| इस दौरान छत्तीसगढ़ की जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया| ‘बुलडोजर बाबा की जय हो’ और ‘योगी-योगी’ के नारों से छत्तीसगढ़ की रैली गूँज उठी| योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ को प्रभु श्री रामचंद्र जी महाराज का ननिहाल बताते हुए उत्तर प्रदेश के साथ आध्यात्मिक संबंधों की चर्चा की तो वहीं कांग्रेस पर भी मुख्यमंत्री योगी ने जमकर हमले बोले|

कांग्रेस ने अपने राज में लव जिहाद की छूट दी थी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडे, कोरबा में सरोज पांडे और बिलासपुर में पार्टी के उम्मीदवार तोखन साहू के पक्ष में भारी मतदान की अपील की| मुख्यमंत्री योगी के निशाने पर कांग्रेस के घोटाले और नक्सलवाद रहे| योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस घोटाले, आतंकवाद, नक्सलवाद का दूसरा नाम है| जिस आयु में युवाओं के हाथों में पुस्तक, टैबलेट होना चाहिए, दुनिया को आगे बढ़ाने का जज्बा होना चाहिए, कांग्रेस ने उस आयु के बच्चों के हाथों में तमंचे पकड़ा दिए| उन्हें भारत के खिलाफ ही लड़ने के लिए नक्सलवाद, आतंकवाद के नाम पर उकसाया|

राजस्थान

कांग्रेस शासन के समय यहाँ लव जिहाद की घटनाओं को छूट दे दी गई थी| सामान्य नागरिक भुनेश्वर साहू के साथ हुई घटना को अभी तक कोई भूला नहीं है| छत्तीसगढ़ की जनता का अभिवादन करता हूं की उनके पिता ईश्वर साहू को विधायक बनाकर भुवनेश्वर जी की स्मृतियों को जीवंत बनाने का कार्य किया है| भुवनेश्वर जी ने लव जिहाद और कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति का विरोध करते हुए अपना बलिदान दे दिया था| मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर पहले से ही शराब, कोयला, महादेव ऐप के घोटालों का आरोप है, फिर भी वह व्यक्ति ठसक के साथ चुनाव लड़ने का दुस्साहस कर रहा है|

और पढ़ें: कांग्रेस आई तो आपके दो में से एक मकान छीन लेगी

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस पर गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े भाजपाई नेता

प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला| उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से दशकों तक गरीबों की जरूरत को कांग्रेस ने नजरअंदाज किया और कभी उनका दर्द नहीं समझा| कांग्रेस सरकार के दौर में भ्रष्टाचार देश की पहचान बन गया था, लेकिन हमारे भारत के लोगों ने कांग्रेस के लूट के लाइसेंस को ही खत्म कर दिया|

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में विजय संकल्प शंखनाद रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप दिखती है| प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा नुकसान गरीब लोगों का होता है| 2014 से पहले लाखों करोड़ों रुपए के घोटाले होते थे|

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के घोषणा पत्र में पांच न्याय – 25 गारंटी की उम्मीद

वह कौन सा पंजा था जो लोगों के पचासी पैसे मार लेता था? – प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से जब ₹1 भेजा जाता था तो सिर्फ 15 पैसा ही गांव के लोगों तक पहुंचता था| उन्होंने आगे कहा कि यह मैं नहीं कह रहा हूं, यह खुद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था| आगे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह कौन सा पंजा था जो 85 पैसे लोगों के मार लेता था| मोदी ने कांग्रेस की लूट की व्यवस्था को बंद किया| भाजपा सरकार ने 10 साल में 34 लाख करोड रुपए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे हैं| ₹1 भेजा गया और पूरे 100 पैसे गरीबों के खातों में जमा हो गए|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के लाठी मारने वाले बयान पर कहा कि जब कांग्रेस की दुकान बंद हो गई, लूटने का लाइसेंस चला गया तो मोदी को गाली देने लगे| प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मेरे देशवासी, मेरी माताएं-बहने आज मोदी का रक्षा कवच बन गई है| प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को जिन्होंने धोखा दिया उनकी तेजी से जांच चल रही है, इसीलिए अब नाराज होकर वे लाठी से मोदी का सिर्फ फोड़ने की धमकी दे रहे हैं|

स्थिरता बनाम अस्थिरता की लड़ाई – प्रधानमंत्री मोदी

बीते सोमवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर की एक अन्य रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव को स्थिरता बनाम अस्थिरता की लड़ाई बताया| उन्होंने कहा कि एक तरफ उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार देशहित में कड़े फैसला ले रही है, तो वहीं विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का लक्ष्य सत्ता पाओ और मलाई खाओ का है|

प्रधानमंत्री

श्री राम मंदिर बनने से इंडी गठबंधन हो गया है नाराजप्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि रामनवमी अब बहुत दूर नहीं है उन्होंने कहा कि इस बार अयोध्या में हमारे राम लाल टेंट में नहीं बल्कि भव्य मंदिर में | उन्होंने कहा की इस बार अयोध्या में हमारे रामलला टेंट में नहीं बल्कि अपने भव्य मंदिर में विराजमान है और अपने भक्तों को दर्शन देंगे|

यह सपना 500 साल की कड़ी तपस्या के बाद पूरा हुआ है| इसकी सबसे अधिक खुशी प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के लोगों को होना स्वाभाविक है| प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया की कांग्रेस और इंडी गठबंधन श्री राम मंदिर बनने से बहुत नाराज है और कांग्रेस के शाही परिवार ने तो श्री राम मंदिर के भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ही ठुकरा दिया था|

यूपी में दंगाइयों की खैर नहीं! – मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को महाराष्ट्र में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया| इस दौरान उन्होंने वर्धा और भंडारा में विशाल जनसभा को संबोधित किया| मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब दंगा नहीं होता है क्योंकि दंगा करने वालों को पता है कि यूपी में उल्टा लटका दिए जाएंगे| आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का परिणाम है कि अब मुंबई हमलों के आतंकी पाकिस्तान में भी सुरक्षित नहीं है|

उन्होंने आगे कहा कि यह पहला चुनाव है जिसके परिणाम को लेकर पूरे देश में एकमत है| जनता भी जानती है कि आएंगे तो मोदी जी ही| उन्होंने कहा कि श्री छत्रपति शिवाजी महाराज और श्री बाला साहेब ठाकरे के सपनों को केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पूरा कर रही है| योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को पहचान, सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि दी है और साथ-साथ में गरीब कल्याण के अनेक कार्यक्रम भी किए हैं|

प्रधानमंत्री

इंडी गठबन्धन के आधे नेता बेल पर, तो आधे नेता जेल में! – जेपी नड्डा

धामपुर में सोमवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के आधे नेता बल पर हैं तो आधे नेता जेल में है, यह सब क्या देश का विकास करेंगे| उन्होंने आगे कहा कि घमंडिया गठबंधन के सभी दल भी भ्रष्टाचारी हैं और सभी पार्टियां परिवार की हैं, उन सब में परिवारवाद बसा हुआ है जिससे उन्हें आम जनता से कोई मतलब नहीं है| जेपी नड्डा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की 1929 मेंजिन्ना द्वारा ले गए मुस्लिम लीग के प्रस्ताव से तुलना की|

और पढ़ें: कांग्रेस के मन में जहर, राम नाम से नफरत करते हैं I.N.D.I.A वाले

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.