...

लोकसभा चुनाव 2024: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महोत्सव शुरू

चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान शुरू हो चुका है और इसी के साथ ही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र, हमारे भारत में चुनावी महाकुंभ का शंखनाध भी हो चुका है| मतदान की सभी जरूरी तैयारीयां पूरी कर ली गई हैं| पहले चरण में यूपी की आठ समेत 21 राज्यों की सीटों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान होना है|

पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा चुनाव भी होंगे| इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और उपेंद्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, और द्रमुक की कनिमोली शामिल हैं| वही उत्तर प्रदेश में भाजपा के संजीव बालियान, प्रदीप कुमार व कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद की प्रतिष्ठा दाओं पर है|

यह भी पढ़ें: ईरान के परमाणु ठिकाने खतरे में

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिड़वा ने बीते गुरुवार को प्रसवर्ता में मतदान की तैयारीयों संबंधी जानकारी दी| उन्होंने बताया कि के चुनावी मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू होगा और शाम 6:00 बजे तक चलेगा| पहले चरण में सबसे अधिक वोटर मुरादाबाद व सबसे कम नगीना सुरक्षित सीट पर है| 8 सीटों पर 80 प्रत्याशी मैदान में है| सबसे अधिक 15 उम्मीदवार कैराना सीट पर और सबसे कम 5 उम्मीदवार नगीना सुरक्षित सीट पर है|

खुशनुमा मौसम में चुनावी मतदाता करेंगे वोट

उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महोत्सव शुरूमतदान के दौरान वोटरों को तेज धूप, तपिश और लू नहीं सताएगी| जिन इलाकों में मतदान होना है, वहां हल्की बारिश, बदली और ठंडी हवा से मौसम अच्छा रहेगा| आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पीलीभीत व रामपुर को छोड़कर सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद इलाकों में बादल छाए रहेंगे| गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने या बौछार पड़ने के आसार हैं| इस दरमियान तेज हवा भी चल सकती है|

इस चरण के चुनावी मतदान पर नजर रखने के 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक, 10 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं| इनके अलावा 1772 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 150 जोनल और 103 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं| मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत टोल फ्री नंबर 18001801950 पर दर्ज करवाई जा सकती है|

उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनाव में दिन-रात चलने वाले कारखानों के कार्मिकों को भी मतदान का अवसर मिलेगा| इसके लिए उन्हें मतदान वाले दिन अवकाश मिलेगा| बदले में अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन उनसे कार्य नहीं लिया जाएगा| दिन-रात चलने वाले कारखानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को उपयुक्त अवसर प्रदान करने तथा अन्य कारखानों में मतदान के दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश है| इस संबंध में प्रमुख सचिव श्रम अनिल कुमार की ओर से समस्त जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जा चुके हैं|

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मतदान के लिए धूप की परवाह न करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पहली जनसभा में गुरुवार दोपहर बाद बुलंदशहर में सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव झांझर पहुंचे| गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा के समर्थन में संबोधन के दौरान उन्होंने युवा, किसान, महिला, व्यापारी सभी को साधने का प्रयास किय| उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा के राज में असुरक्षा, आतंकवाद और भय का माहौल था| विकसित भारत में सबसे सुद्रण अर्थव्यवस्था वाला जिला गौतमबुद्धनगर होगा| एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है| उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का सूर्य तिलक हुआ है| कांग्रेस, सपा, बसपा के लोग यह कर पाते क्या| मुख्यमंत्री ने कहा की गर्मी, धुप, लू परवाह न करें| पहले 3 घंटे में 50% मतदान कर दें|

मुख्यमंत्री की दूसरी जनसभा मेरठ-लोकसभा के किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली पीआरडी मैदान में हुई| यहां उन्होंने कहा कि जिन लोगों को फैमिली फर्स्ट चाहिए वह कांग्रेस, बसपा, सपा की बात कर रहे होंगे, पर जिन्हे नेशन फर्स्ट चाहिए वे भाजपा के साथ हैं|

अब गरीबों को राशन फ्री मिलता है

सिसौली में मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि राम मंदिर के शिलान्यास, प्राण प्रतिष्ठा और सूर्याभिषेक जो आपने देखा क्या वह कांग्रेस, सपा, बसपा के लोग कर पाते| अयोध्या में 500 साल बाद सूर्यवंशी भगवान श्रीराम को सूर्य भगवान ने किरणों से तिलक किया| उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रामलला का सूर्याभिषेक देखा, तो उनके मुंह से सिर्फ एक बात ही निकल रही है- ‘जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे|’

हापुड़ के पिलखुआ में गाजियाबाद क्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक गाजियाबाद अतुलगर्ग के समर्थन में जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत को विकसित बनाना है तो उत्तर प्रदेश जरूरी है| योगी ने कहा कि भारत 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहा है| 2014 से पहले यहाँ भी भूख से मौत की खबरें आती थी|

चुनाव

पीओके पर तिरंगा फहराने को चाहिए 400 पार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला| उन्होंने कहा कि यह पार्टियां वंश की राजनीति करती है| उन्होंने पीओके पर तिरंगा फहराने और एक राष्ट्र एक चुनाव के साथ किसान और महिलाओं के हितों के लिए भाजपा को 400 पार पहुंचाने की अपील की| उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस मुक्त तो प्रदेश को सपा, बसपा मुक्त बनाना है| वे गुरुवार को बहजोई में जनसभा को संबोधित कर रहे थे| वहीं, हरदोई के गांधी भवन परिसर में डिप्टी सीएम ने कहा कि पार्टी का 3 करोड़ महिलाओं के सशक्तिकरण का लक्ष्य है| एक करोड़ नारी शक्ति बंदन बन चुकी है, 2 करोड़ और का लक्ष्य है|

और पढ़ें: लोकसभा चुनाव के बीच ममता बनर्जी की पार्टी में कलह!

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.